ग्रेटर नोएडा थाना कासना पुलिस द्वारा नाबालिग बच्चे का अपहरण करने वाले 5 अभियुक्त (3 पुलिस मुठभेड़ में घायल) व 2 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अपर्हत बच्चा बरामद।

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 14.10.2026 को थाना कासना पर वादी मुकदमा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 13.10.2026 को उनका बेटा उम्र लगभग 6 वर्ष घर से खेलते-खेलते कहीं चला गया है तथा घर पर वापस नही आया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में तत्काल थाना कासना पर मु0अ0सं0 207/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण
दिनांक 17.10.2026 को थाना कासना पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अभियुक्त ग्राम डाढा के पास में बच्चा चोरी करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। उक्त सूचना पर थाना कासना पुलिस द्वारा ग्राम डाढ़ा गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम द्वारा सामने से आती हुयी एक संदिग्ध प्रतीत हो रही कार को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर कार सवार व्यक्ति रुकने के बजाय कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तो उक्त कार पेड़ से टकराकर रुक गयी। कार सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए कार से उतरकर भागने का प्रयास किया जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यावाही में 3 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.गुरमीत सिंह पुत्र महीपाल 2.सुमित कुमार पुत्र अशोक कुमार 3.अंकित कुमार पुत्र गंगादास के रुप में हुयी है। बदमाशो के कब्जे से 3 अवैध तमंचे मय 3 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस,नगद रुपये व घटना में प्रुयक्त औरा कार रजि नं0 UP23BT5621 बरामद हुयी है।
बदमाशो की निशानदेही पर 02 अन्य अभियुक्त 1-विकास पुत्र धर्मपाल सिंह 2-नकुल पुत्र धर्मपाल सिंह को ग्राम डाढ़ा गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगद रुपये बरामद हुए है तथा अन्य दो अभियुक्ता 1-पुष्पा पत्नी गजराज 2-कमलेश पत्नी ओम प्रकाश को 6%,कासना से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मु0अ0सं0 207/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहर्त
नाबालिक बच्चा बरामद किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अंकित द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा अपने साथी नकुल के साथ मिलकर काशीराम अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल रजि नं0 HP12M0780 से उक्त नाबालिक बच्चे का अपहरण किया गया था। हम अपने अन्य साथी गुरमीत, सुमित व विकास के साथ मिलकर बच्चे को औरा गाड़ी से गाजियाबाद ले गये थे। हमारे साथी सुमित ने अपनी मामी पुष्पा के कहने पर उपरोक्त बच्चे का अपहरण करने की बात हमसे कही थी, जिसको बच्चा देकर हमे कुल 02 लाख रूपये प्राप्त हुए थे तथा 2.50 लाख रूपये बाद में मिलने थे।
अभियुक्त सुमित द्वारा बताया गया कि उसकी मामी पुष्पा द्वारा उसे बताया गया था कि एक महिला कमलेश निवासी दिल्ली के द्वारा एक नाबालिक बच्चा खरीदने के बदले रूपये देने के सम्बन्ध में बताया गया है। यदि कोई नाबालिक बच्चा हो तो बच्चे को बेचकर अच्छे पैसे मिल जाएंगे। इसके बाद मैंने योजना बनाते हुए अपने दोस्त अंकित, नकुल और टैक्सी चालक गुरमीत को घटना में सम्मिलित किया तथा पूर्व योजना के अनुसार अंकित और नकुल द्वारा दिनांक 13.10.2026 की शाम को उक्त बच्चे को उठाकर अपहरण कर लिया गया था तथा बच्चे को बेचकर रूपये प्राप्त किये थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.गुरमीत सिंह पुत्र महीपाल निवासी ननई, थाना रहरा, जिला अमरोहा वर्तमान पता गढ़ी गोलचक्कर, सेक्टर-68, नोएडा उम्र करीब 27 वर्ष (घायल)
2.सुमित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ननई, थाना रहरा, जिला अमरोहा वर्तमान पता 6 प्रतिशत, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष (घायल)
3.अंकित कुमार पुत्र गंगादास निवासी ननई, थाना रहरा, जिला अमरोहा वर्तमान पता 6 प्रतिशत, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष (घायल)
4.विकास पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ननई, थाना रहरा, जिला अमरोहा वर्तमान पता गढ़ी गोलचक्कर, सेक्टर-68, नोएडा उम्र करीब 25 वर्ष।
5.नकुल पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ननई, थाना रहरा, जिला अमरोहा वर्तमान पता 6 प्रतिशत, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 18 वर्ष।
6.पुष्पा पत्नी गजराज निवासी अमरोहा वर्तमान 6 प्रतिशत, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर उम्र 33 वर्ष।
7.कमलेश पत्नी ओम प्रकाश निवासी तुगलकाबाद, थाना गोविंदपुरी, दिल्ली उम्र करीब 55 वर्ष।




