ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस ने कम्पनी में चोरी करने वाले 3 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा दिनांक-14.10.2026 को न्यू दादरी जंक्शन के पास जंगल थाना क्षेत्र सूरजपुर से अभियुक्त 1.बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम 2.सलमान पुत्र गफ्फार 3.आदिल पुत्र फराहिम को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से मौके पर एक छोटा लोड़र वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर- डीएल 1एल एएच 6924 में चोरी की 1512 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीन, 1660 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन मशीन मोबाईल टाईप, एयरटेल कम्पनी के 147 सैटअप बॉक्स, एक बारकोड़ प्रिंटर मशीन, 02 क्यूआर कोड़ स्कैनर मशीन, 02 रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड, 03 अवैध चाकू मौके से बरामद हुए है। उक्त बरामद चोरी के सामान के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर मु0अ0सं0-578/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है।

अपराध का तरीका
अभियुक्तगण बिलाल, सलमान, आदिल उपरोक्त से पूछताछ के उपरांत ज्ञात हुआ कि दिनांक- 9/10.10.2026 की रात्रि में हम तीनो ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साईट बी में स्थित आईनोट्रोनिक्स कम्पनी में घुसकर कम्पनी में रखे पे.टी.एम मशीनें व सैटअप बाक्स व अन्य सामान को चोरी कर अपने छोटा हाथी में रखकर चोरी कर ले गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सूरजपुर से तीन टीमें गठित की गयी है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी ग्राम पसौंडा थाना टीला मोड़ जिला गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष
2.सलमान पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम बालखा थाना औरगांबाद जनपद बुलन्दशहर हाल पता मोसिम की बिल्डिंग हल्दोनी थाना ईकोटैक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 32 वर्ष
3.आदिल पुत्र फराहिम निवासी ग्राम दरियापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल पता हल्दोनी थाना ईकोटैक 3 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष ।

 

 

Related Articles

Back to top button