ग्रेटर नोएडा

दादरी पुलिस व शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ घायल।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 23.11.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा बौड़ाकी कट के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया जिस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आगे चलकर फोरमी कंपनी गोल चक्कर के पास उनकी मोटरसाइकिल झाड़ियों में फंस गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान लोकेश पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खवासपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर उम्र करीब 23 वर्ष के रुप में हुयी है। बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, एक बैग में चोरी/स्नैच किये हुए 09 मोबाइल फोन व चोरी के 02 सिक्के सफ़ेद धातु बरामद हुए है। घायल अभियुक्त की निशादेही से चोरी की 04 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। अभियुक्त का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।*

*जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बरामद मोबाइल फोन अभियुक्त द्वारा अपने साथी देव के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से चलते-फिरते राहगीरों से छीने गये थे। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को जनपद बुलंदशहर के सरकारी हॉस्पिटल के सामने पठान वाली मस्जिद के गेट से चुराई गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सिटी पर मु0अ0सं0 1217/2025 धारा 303(2) पंजीकृत है। माह अगस्त में इनके द्वारा अपने एक अन्य साथी आकाश के साथ मिलकर सेक्टर जू-3 के A ब्लॉक में बन्द पड़े एक घर में रात्रि के समय ताला तोड़कर ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त लोकेश से 02 सिक्के (सफेद धातु) बरामद किये गये है। निशादेही से बरामद हुई 04 मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है। इनके द्वारा कारित की गयी अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।*

*अभियुक्त का विवरण-*

लोकेश पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खवासपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर उम्र करीब 23 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास का विवरण-*

1.मु0अ0सं0 404/26 धारा 331(4)/305,317(2) बीएनएस थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 1217/2025 अंतर्गत धारा 303(2) थाना कोतवाली सिटी, जनपद बुलंदशहर।
3.मु0अ0सं0 179/2026 धारा 109(1),115(2),352 बीएनएस थाना चोला, बुलंदशहर।

बरामदगी का विवरण-*

1-एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस
2-चोरी/स्नैच किये हुए 09 मोबाइल फोन
3-चोरी की 05 मोटरसाइकिल
4-चोरी के 02 सिक्के (सफेद धातु)

 

Related Articles

Back to top button