ग्रेटर नोएडा

जेवर में फार्मस्टैंडर्ड के रूसी प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई के लिए प्रस्तावित भूखंड का किया दौरा।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतम बुद्ध नगर,उत्तर प्रदेश 24 नवंबर 2026 रूस की अग्रणी दवा कंपनियों में शामिल फार्मस्टैंडर्ड जेएससी (Pharmstandard JSC) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में एक भूखंड का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने समूह की प्रस्तावित चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई के लिए स्थल की उपयुक्तता का प्रारंभिक आकलन किया।

इससे पहले, 23 नवंबर 2026 को लखनऊ में, प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर प्रदेश पुलिस और इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और प्रस्तावित चिकित्सा उपकरण निर्माण परियोजना पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान

आलोक कुमार (आईएएस), अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव, ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप प्रस्तावित परियोजना के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल ने इन अधिकारियों से मुलाकात की आलोक कुमार (आईएएस) — अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) तथा अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
विजय किरण आनंद (आईएएस) — सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी

प्रेरणा शर्मा (आईएएस) — अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
अलेक्जेंडर प्रोस्विर्याकोव (Alexander Prosviryakov)
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टीज़ेडएमओआई (TZMOI)

डॉ. झान्ना दिमित्रोवा (Zhanna Dmitrova)
उप निदेशक, फार्मस्टैंडर्ड-मेडटेक्निका
अलेक्जेंडर मिगाचेव (Alexander Migachev)
उप निदेशक, टीज़ेडएमओआई (TZMOI)

अमर दीप सिंह (Amar Deep Singh)
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारत परिचालन

डॉ. इरीना पिंगोरिना (Irina Pingorina)
निदेशक, रणनीति।

Related Articles

Back to top button