नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस व स्नैचिंग व चोरी करने वाले शातिर बदमाश के बीच हुई पुलिस मुठभेड़।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर नोएडा आज दिनांक 23.10.2026 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा गन्दे नाले, सेक्टर-35 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को सामने से एक संदिग्ध स्कूटी आती हुयी दिखायी दी जिसको रुकने का इशारा करने पर स्कूटी सवार व्यक्ति रुकने के बजाय स्कूटी को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा स्कूटी का पीछा किया गया तो आगे चलकर उक्त स्कूटी अनियंत्रित होकर नाले की दीवार से टकराकर गिर गयी। स्कूटी सवार बदमाश द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सोनू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा उम्र करीब 28 वर्ष के रुप में हुयी है।
बदमाश के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी रजि नं0 DL14SG4056, एक पिट्ठू बैग में चोरी/स्नैच किए हुए 12 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। उक्त बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा चोरी की स्कूटी पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नैच व मौका पाकर चोरी किये जाते थे। बदमाश के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण
सोनू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मोरना, सेक्टर-35, नोएडा उम्र 28 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास का विवरण-*
1.मु0अ0सं0 892/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 178/2021 धारा 60/63 आबकारी एक्ट थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 458/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 285/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैक्टर 24 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5.मु0अ0सं0 445/2026 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0 404/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0 527/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
8.मु0अ0सं0 299/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1-चोरी व स्नैच किए गए 12 मोबाइल फोन
2-चोरी की स्कूटी हीरो होंडा मेस्ट्रो रजि0 नं0 DL14SG4056
3-एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस।




