ग्रेटर नोएडा

नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर माया त्यागी ढेर,2 पुलिसकर्मी घायल।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर दिनांक 31.10.2026 को सीआरटी टीम व थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी,तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया,जिसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान अपराधी व 2 पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए,

जिन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा अपराधी को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। घायल हुए पुलिस कर्मी उपचाराधीन है। घटना स्थल से एक अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। घटनास्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट/फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया है।

*मृतक अपराधी की पहचान अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी पुत्र धनेश, निवासी ग्राम छपार,थाना छपार,जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,मृत अपराधी के विरुद्ध विभिन्न जनपदों के थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य संगीन धाराओं में लगभग 20 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अपराधी वर्तमान में थाना बादलपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 306/2026 धारा 109,351(2),3(5),126 बीएनएस में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु ₹50,000/- का इनाम घोषित था। अपराधी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button