ग्रेटर नोएडा इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजे की अनूठी पहल,उत्थान,जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियों की मुस्कान।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा, 31 अक्टूबर 2026। समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरने तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, ग्रेटर नोएडा द्वारा ‘उत्थान’ (UTHAAN) नाम से विशेष चैरिटी एवं सेवा अभियान का आयोजन फादर एग्नेल स्कूल में किया गया।

इस सामाजिक पहल के अंतर्गत बच्चों को पेन, कॉपियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही खाद्य सामग्री एवं खाने-पीने की वस्तुएं भेंट कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ उनमें शिक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

कार्यक्रम को इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की डायरेक्टर डॉ.तितिक्षा शर्मा, फाइनेंस डायरेक्टर उषा शर्मा,सीईओ देवाशीष गौर एवं एडमिशन डायरेक्टर जसपाल सिंह का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर डॉ.मृत्युंजय पांडेय,प्राचार्य,इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ,डॉ. अमरजीत सिंह,प्राचार्य, इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेसी; डॉ.अनु बहल, इनोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी;डॉ. विनीत भटनागर एवं डॉ. विवेक कांत सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस कार्यक्रम की सफलता में इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजमेंट,सभी संस्थानों के प्राचार्यों,सभी विभागों के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा। सभी ने सामूहिक रूप से सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ इस अभियान को सफल बनाया। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने यह प्रदर्शित किया कि युवा पीढ़ी सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर डॉ. मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव विकसित करना भी है। इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता दी जाए।
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके उत्साह ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
‘उत्थान’ केवल एक चैरिटी अभियान नहीं, बल्कि समाज में संवेदना, सहयोग और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है।
इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज – शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर एक सार्थक पहल।




