ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा बादलपुर में पकड़ी गई बड़ी गांजा की खेप, गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार,1.5 करोड़ का गांजा बरामद।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 18.11.2026 को थाना बादलपुर पुलिस व ANTF टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त 1-इरफ़ान पुत्र बसीर 2-आसिफ पुत्र सगीर को अम्बेडकर पार्क के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 177 किलो 790 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व एक ट्रक बिना बाडी रजि नं0 HR38AB2007 बरामद हुआ है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड रुपये है।

*अपराध करने का तरीका-* अभियुक्त इरफान व आसिफ मूल रुप से हरियाणा का रहने वाले है। इरफान गाड़ी मालिक है व ड्राइविंग का काम करता है तथा आसिफ ट्रक में हेल्पर का काम करता है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) उडीसा राज्य से गुड़गांव ले जा रहे थे।

अभियुक्तों द्वारा गांजा को ट्रक में नीचे टूल बॉक्स के पास एक कैविटी बनाकर (जो बिल्कुल डीजल टैंक जैसी प्रतीत होती है) में छिपाकर उक्त गांजे को ईस्टरन पेरीफल पर डिलीवर करना था। उपरोक्त अभियुक्तगण पूर्व में भी असम राज्य से NDPS मुकदमे में जेल जा चुके है, जिसके संबंध मे जानकारी की जा रही है।

*अभियुक्तो का विवरण-*

1-इरफ़ान पुत्र बसीर निवासी सांचोली थाना सोहना जिला गुरुग्राम हरियाणा उम्र करीब 31 वर्ष (जो 8वी कक्षा पास है।)
2-आसिफ पुत्र सगीर निवासी सांचोली थाना सोहना जिला गुरुग्राम हरियाणा उम्र करीब 20 वर्ष (जो 8वी कक्षा पास है।)

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0स0 367/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बादलपुर, कमि0 गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

1-कुल 177 किलो 790 ग्राम नाजायज अवैध मादक पदार्थ गांजा
2-एक ट्रक बिना बाडी रजि0 नं0 HR38AB2007

 

 

Related Articles

Back to top button