एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया 28वां स्थापना दिवस समारोह।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

एनसीआर लाइव ग्रेटर नोएडा, 19 नवंबरप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गनोएडा के परिसर में संस्थान का 28वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय, कुलपति, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ. राजदेव तिवारी, जनरल मैनेजर, सीख एडुनिक्स प्राइवेट लिमिटेड; तथा श्री अमित तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट, इन्फ्रा सॉल्यूशन क्लाउड एंड डेटा, एच.सी.एल. टेक्नोलॉजीज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पारंपरिक सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान की 28 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा, उपलब्धियों, उत्कृष्टता एवं भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसकी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान संस्कृति और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण से होती है। उन्होंने उच्च शिक्षा में नवाचार, शोध एवं उद्योग जगत के साथ समन्वय को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संस्थानों को विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, नैतिक मूल्य एवं नेतृत्व क्षमता से भी परिपूर्ण करना चाहिए। उन्होंने एचआईएमटी की 28 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राजदेव तिवारी, जनरल मैनेजर, सीख एडुनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने शिक्षा जगत में तकनीकी परिवर्तन, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं उद्योग-शिक्षा समन्वय की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं, श्री अमित तिवारी, वाइस प्रेसिडेंट, इन्फ्रा सॉल्यूशन क्लाउड एंड डेटा, एच.सी.एल. टेक्नोलॉजीज ने तकनीकी नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं भविष्य की कार्य संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने तथा स्वयं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री एच.एस. बंसल ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उसके योगदान से मापी जाती है। उन्होंने संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों को 28 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा के लिए बधाई दी तथा भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का आह्वान किया।
संस्थान के सचिव श्री अनिल कुमार बंसल एवं संयुक्त सचिव श्री अनमोल बंसल ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने कहा कि 28 वर्षों की यह यात्रा केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, गुणवत्ता, समर्पण और विश्वास की एक प्रेरणादायक गाथा है। उन्होंने कहा कि एचआईएमटी ने अपनी स्थापना से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आज संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का पर्याय बन चुका है।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि संस्थान में अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों को शोध कार्यों हेतु वित्तीय सहायता एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।
समारोह में विद्यार्थियों के द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।
इस अवसर पर छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों को संस्थान में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपनी वार्षिक पत्रिका के इक्कीसवे संस्करण ‘पैराडाइम 2026’ का भी विमोचन किया।
स्थापना दिवस समारोह के अंत में, कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।
प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक, प्रबंधन अध्ययन, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रो (डॉ.) रमा दत्त, प्राचार्या, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. मनोरमा, प्राचार्या-एजुकेशन, श्री नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी, डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी, कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी और स्टाफ सदस्यों के साथ सभी संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।




