यूपी के बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में ढेर,यूपी STF, दिल्ली क्राइम ने की संयुक्त कार्रवाई,D कंपनी से जुड़ा हुआ था नसीम।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। यह कार्रवाई सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई।

मुठभेड़ और कार्रवाई: पुलिस को नसीम के छिपे होने की सूचना मिली थी। सिकंदराबाद क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से घायल नसीम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
समीर हत्याकांड में वांछित: 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नसीम फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
आपराधिक इतिहास: रिपोर्ट्स के मुताबिक नसीम पर दिल्ली और यूपी में हत्या,हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत 25 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। उसके अंडरवर्ल्ड और डी-कंपनी से जुड़े होने की भी चर्चा है।
पोस्टमार्टम: घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जा रहा है।




