उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन,91 साल की थीं,पौड़ी गढ़वाल में अपने घर में ली अंतिम सांस।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली.उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं।योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई,वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे।इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा।
पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस
पौड़ी एसएसपी के मुताबिक, सीएम योगी की मां बीमार थीं। डॉक्टर को भी उनके घर बुलाया गया था।उनका निधन गांव में ही हुआ है। सावित्री देवी के निधन की पुष्टि पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है.
लंबे समय से बीमार थीं।




