ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत बहुमंजिला फ्लैटों (121 वर्ग मीटर से कम) पर डिफॉल्टर आवंटियों के लिए एकमुश्त समाधान योजना 30 जून 2025 तक लागू है। ऐसे आवंटी ओटीएस के अंतर्गत प्रीमियम और लीज डीड के विलंब शुल्क पर बड़ी राहत प्राप्त कर सकते हैं। बता दें, कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 138वीं बोर्ड बैठक में बहुमंजिला फ्लैटों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाने को मंजूरी दी गई थी। इस योजना की और अधिक डिटेल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर उपलब्ध है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि जो भी डिफॉल्टर आवंटी ओटीएस का लाभ लेना चाहते हैं, वे शीघ्र आवेदन कर दें। 30 जून के बाद डिफॉल्टर आवंटियों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।