ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों को पंजीकृत कराने के लिए जल्द ही सेक्टर वार शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बोर्ड रूम में बैठक हुई, जिसमें कारखाना विभाग और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण, कारखाना विभाग और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से औद्योगिक सेक्टरों में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फैक्ट्रियों का पंजीकरण कराया जाएगा । उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने के मकसद से शासन के निर्देश पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि अपंजीकृत फैक्ट्रियों को पंजीकृत कराकर अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को रेखांकित किया जा सके। फैक्ट्रियों का पंजीकरण दो चरणों में होगा पहले चरण में न्यूनतम डॉक्यूमेंट लेकर पंजीकृत कर दिया जाएगा और दूसरे चरण में फैक्ट्री विभाग की तरफ से निर्धारित 19 डॉक्यूमेंट लेकर उसे कंप्यूटर पर अपलोड करते हुए पूर्ण पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर 12 शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बैठक में प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह, इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय और राकेश अग्रवाल, आईआईए से आशुतोष, आईईए से सूर्यकांत तोमर व उद्यमी मित्र आदि मौजूद रहे।



More Stories
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।