ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (एमएसपीएस) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। एसीईओ ने दोनों परियोजनाओं का कार्य तेज करने और तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। ये दोनों प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में बनाए जा रहे हैं। करीब 71 करोड़ रुपये की लागत वाले एसटीपी का निर्माण कार्य 15 माह में पूरा होगा। इसकी क्षमता 45 एमएलडी सीवर शोधित करने की है। वहीं, लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एमएसपीएस का निर्माण कार्य लगभग 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसकी क्षमता 80 एमएलडी की है। हालांकि एसीईओ ने इसे तय समयावधि से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह की निरीक्षण के दौरान मौजूद वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि इन दोनों परियाजानओं के बनकर चालू होने से ग्रेटर नोएडा के एक दर्जन गांव और इतने ही सेक्टरों के सीवर को आसानी से शोधित किया जा सकेगा।
—————–



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।