उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश हर्षवर्धन ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मुकदमे में मौसा को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 50 हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माने की राशि वसूल होने पर पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।
शमसाबाद थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण की 3 साल की पुत्री 1 जनवरी 2016 को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रिश्ते में मौसा सउना उर्फ शान मोहम्मद वहां आया और बच्ची को खिलाने के बहाने उठा ले गया। पुत्री के घर के बाहर न होने पर पिता व परिवार के लोग उसे खोजने लगे।अंधेरा होने पर घर के पीछे कुत्तों के भौंकने लगे। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी बच्ची को गड्ढे में फेंक रहा था। टोकने पर बच्ची को गड्ढे में डालकर भाग गया। परिजन बच्ची को सीएचसी लेकर गए। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि की बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई।पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शिवनरेश सिंह, अनुज कटियार ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाकर आजीवन कारावास व जुर्माने से दंडित किया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बच्ची के पुनर्वास के लिए क्षतिपूर्ति का आंकलन कर डीएम को आख्या भेजने के आदेश दिए हैं। ताकि जिलाधिकारी सरकार की योजनाओं से पीड़ित को क्षतिपूर्ति भुगतान करेंगे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।