उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में खाद और बीज की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये कीमत की खाद, बीज और कीटनाशक चुरा लिए। चोर 11 हजार रुपये भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।मऊदरवाजा थाने के गांव महमदपुर करसान निवासी राहुल कुमार की रानीगढ़ गांव में रोड किनारे दुकान है। उसमें इफ्को खाद के अलावा बीज और कीटनाशक दवाइयां बेचता है। सुबह करीब सात बजे राहुल जब दुकान खोलने पहुंचा, तो शटर एक तरफ से उठा था।इस पर चोरी होने का शक हुआ। दुकान खोली तो 54 हजार रुपये की 200 बोरी खाद, 80 हजार रुपये कीमत का आठ बोरी मक्का बीज, लगभग 50 हजार रुपये की कीटनाशक दवाइयां और 11 हजार रुपये गायब थे। राहुल के छोटे भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि चोर बड़ा वाहन लेकर आए होंगे। इतना सामान लादने में भी काफी समय लगा होगा। चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। राहुल ने थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।