नई दिल्ली कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। उत्तराखंड में आईआईटी रूड़की के साथ-साथ कई शैक्षणिक संस्थानों में संक्रमण का मामला सामने आया है। संक्रमण के रोजाना मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से उपजे हालात को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा की, जिसमें उन्होंने टीकाकरण के साथ-साथ टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया। संक्रमण की बेकाबू रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
जम्मू कश्मीर के 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर्स की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। साथ ही मेलों, प्रदर्शनियों के आयोजन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, जीजीएम साइंस कॉलेज में सेना के एक कर्नल के साथ-साथ 24 अन्य लोग संक्रमित हो जिनमें हॉस्टल में रह रहे छात्र और चौकीदार भी शामिल हैं।
आईआईएम जम्मू में 22 छात्र और फैकल्टी सदस्य संक्रमित पाए गए हैं, जहां उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का दौरा होने वाला था। संस्कृत यूनिवर्सिटी भालवल के 6 छात्र और अन्य स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं। यहां संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 8 जिलों में अगले दो सप्ताह के लिए नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है।
IIT रूड़की में 90 छात्र संक्रमित
कोरोना के बढ़ते मामले शैक्षणिक संस्थानों तक भी पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के रूड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में बीते कुछ दिनों में यहां 90 छात्र संक्रमित हुए हैं।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।