लखनऊ। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश का सरकारी तंत्र और टाॅप ब्यूरोक्रेसी दबाव में है, यह गाहे बगाहे सामने आता रहा है, लेकिन आज इसी दबाव के कारण एक ऐसी घटना सामने आई, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लखनऊ के डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच अनुशासनहीनता की सभी हदें टूट गयी। एक कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प पर दोनों अधिकारियों के बीच जमकर गाली गलौच हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश इमामबाड़ा में लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने गए थे, वहां सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय उपस्थित थे।
वहां की व्यवस्था में कुछ ऐसा लगा कि जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अपना आपा खो गए और उन्हें गुस्सा आ गया और जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय भी जिलाधिकारी से उलटे गाली गलौच पर उतर आये। वहां दोनों अधिकारियों में हालात इतने बिगड़े कि हाथापाई तक की नौबत आ गई, कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश की। जिले के दो प्रमुख अफसरों में इस तरह की घटना अफसरशाही और मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी है। इस बारे में सभी अफसर मीडिया से खुलकर बात करने से बच रहे है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।