दिल्ली एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा।

गौतमबुद्ध नगर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शहीद-ए-आज़म भगत सिंह) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम बेलाखुर्द के किसानों के कब्जे और मूंग की फसल की सुरक्षा की मांग को लेकर एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और थाना सूरजपुर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि किसानों के पक्ष में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा और किसानों की समस्याओं को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

संगठन ने साफ कहा कि किसानों को उनका वैधानिक अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया तथा कहा गया कि किसानों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। महिला मोर्चा ने भी जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में दिल्ली कूच में शामिल होने का ऐलान किया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button