नोएडा थाना सैक्टर 58 पुलिस ने 3 वाहन चोर/मोबाइल स्नैचर को किया गिरफ्तार।
संवाददाता: जे एस सिसोदिया

नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 31.08.2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा सैक्टर- 62, नोएडा के सामने से 03 वाहन चोर/मोबाइल स्नैचर अभियुक्तगण 1. रोहित 2. हर्ष कुमार 3.यसवंत उर्फ यष उर्फ सागर को गिरफ्तार किया गया है।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण 1. रोहित 2. हर्ष कुमार 3.यसवंत उर्फ यष उर्फ सागर शातिर के अपराधी हैं। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बरामद 2000/- रूपये के बारे में बताया कि इसी महीने की 17 तारीख को हम सभी ने मिलकर बाइक से डी पार्क सेक्टर 62 के पास ई रिक्शा में जा रहे एक व्यक्ति से गुगल पिक्सल 6ए मोबाईल को छीना था जिसको हमने राह चलते राहगीर को 4000 रुपए में बेच दिया जिसमे से हमारे पास 2000 रुपए नगद ही बचे हुए है, बाकी हम लोगों ने मिलकर शौक मौज में खर्च कर दिए उक्त मोबाईल गुगल पिक्सल 6ए के स्नैचिंग के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-58, नोएडा पर पर मु.अ.सं. 286/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है। मो.सा. रजि. नं. यूपी16बीवी-6330 के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा चोरी की मो.सा.पर सवार होकर रास्ते में आने जाने वाले लोगो को अवैध अस्लाह से डरा धमकाकर उसका माबाईल फोन छीनते/चोरी करते है, इनसे बरामद मोबाईल फोने के बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त हर्ष उपरोक्त पूर्व में भी थाना सैक्टर-58, से जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.रोहित पुत्र रवि कुमार निवासी मुन्ना केवल वाला के पास,धर्म विहार, खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 26 बर्ष
2.हर्ष कुमार पुत्र श्री चंद्रपाल निवासी आर. के. स्कूल के पास, इंदिरा विहार खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष
3.यसवंत उर्फ यश उर्फ सागर पुत्र शिवचरण निवासी वार्ड न. 4 धर्म विहार, खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद उम्र करीब 26 बर्ष।




