दिल्ली एनसीआर
यू.पी.टी.ई.टी.-2026 के दृष्टिगत अब तहसील संपूर्ण समाधान दिवस 4 जुलाई दिन शनिवार के स्थान पर 6 जुलाई दिन सोमवार को होगा आयोजित।

गौतमबुद्धनगर 3 जुलाई, 2026 शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर मंगलेश दुबे ने बताया कि जनपद में 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू.पी.टी.ई.टी.)-2026 के दृष्टिगत 04 जुलाई, 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को संबंधित तहसीलों में किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।



