सेंट्रल नोएडा बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर सेंट्रल नोएडा दिनांक 02.10.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 03 अभियुक्त 1.सलमान उर्फ सुहैल पुत्र नजाकत उर्फ लियाकत 2.अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू पुत्र शराफत अली 3.नईम पुत्र स्वर्गीय बुन्दू को 6% एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच किये हुए 04 आईफोन (01 आईफोन-18 प्रो), 01 रीयलमी मोबाइल फोन, 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुए है।
अभियुक्तों द्वारा थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिनके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर 1-मु0अ0सं0-569/2026 धारा 304(2) बीएनएस 2-मु0अ0सं0 631/2026 धारा 304(2) 3- मु0अ0सं0-687/26 धारा 304(2) बीएनएस पर पंजीकृत है।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि दिनांक 21.09.2026 को उनके द्वारा चैरीकाउन्टी सोसाइटी के पास से एक महिला से आईफोन-18 प्रो मोबाइल फोन को देखने के बहाने लिया गया था तथा उक्त मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे।
अपराध का तरीकाअभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्त सलमान उर्फ सुहेल मोटरसाइकिल चलाता है तथा अजाज पीछे बैठता है। यह लोग सुनसान रास्ते पर मौका पाकर घूमते हुए या ई-रिक्शा में बैठे हुए लोगो का मोबाइल देखने के बहाने या मौका पाकर स्नैच करके फरार हो जाते है। अभियुक्त सलमान उर्फ सुहेल पिछले 3 वर्ष से नोएडा में ऑटो चलाता था जिससे उसे रास्तो का ज्ञान है। यह लोग लूटे/छीने हुए मोबाइल फोन को नईम पुत्र स्व0 बुन्दु को बेच देते थे। नईम फोन खरीदने के बाद दूसरे राज्य (पश्चिम बंगाल, बिहार) में सप्लाई करता है। नईम पूर्व में बडे पैमाने पर छिनैती/लूट करता था। नईम के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।




