
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 2026: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह को 40 अंडर फोर्टी में शामिल किया गया है। यह मंच युवा नेताओं, उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं और बदलाव लाने वाली हस्तियों के योगदान को पहचान देता है।
इस सम्मान पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ले चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा, “40 अंडर फोर्टी में पहचान मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पूरे समुदाय के प्रयासों की पहचान के रूप में देखता हूं। हमारा प्रयास ऐसा शैक्षणिक माहौल तैयार करना है, जहां छात्र नए विचारों के साथ आगे बढ़ें और समाज के लिए उपयोगी योगदान दे सकें। यह पहचान हमें भविष्य के लिए तैयार, वैश्विक दृष्टिकोण वाली और प्रभावी शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए और प्रेरित करती है।”
यह पहचान शिक्षा क्षेत्र में डॉ. सिंह के नेतृत्व और नवाचार, उद्योग से जुड़ी शिक्षा तथा छात्र विकास की दिशा में उनके प्रयासों को रेखांकित करती है।




