ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों का’ वेस्ट टू वंडर पार्क’ का शैक्षणिक भ्रमण।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा,8 अक्टूबर 2026 जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए नई दिल्ली स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण तथा अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग की अवधारणा से परिचित कराना था।


वेस्ट टू वंडर पार्क में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के बेकार एवं पुनर्चक्रण योग्य पदार्थों से निर्मित विशाल कलाकृतियों को देखा। इन कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक ढंग से उपयोग करके आकर्षक और उपयोगी कलाकृतियाँ बनाई जा सकती हैं।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनके निर्माण और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और ‘पुनर्चक्रण’ की भावना को बढ़ावा दिया।


विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों के उचित निपटान तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।


यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और आनंददायक अनुभव रहा। इस अवसर ने कक्षा-कक्ष की शिक्षा को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार किया।

Related Articles

Back to top button