जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में धूमधाम से मनाया गया ‘हरियाली तीज’ का महोत्सव।
संवाददाता : जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS), ग्रेटर नोएडा में आज हरियाली तीज का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सविता मोहन द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा, *“आज का यह दिन केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे जीवन मूल्यों का उत्सव है। सावन की हरियाली हमें यह संदेश देती है कि हमारे जीवन में भी ताजगी, प्रेम और नवजीवन का संचार होना चाहिए।”* उत्सव के दौरान संस्थान की महिला शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य, गायन, रैम्प वॉक तथा प्रश्नोत्तरी (क्विज़) जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर पूरे परिसर को उल्लासमय बना दिया।
*प्रतियोगिता के विजेता:*
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिक्षिकाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया:
• *मिस तीज:* डॉ. प्रेरणा खन्ना
• *मिस दिवा:* प्रो. शानू सिंह
• *मिस प्रो. डांसर:* प्रो. वर्तिका ढाका
• *मिस हिना:* प्रो. मोनिका सिंह
• *मिस मेलोडियस वॉयस:* प्रो. मेधा अस्थाना
• *मिस वुमन ऑफ इन्फ्लुएंस:* डॉ. मीनू साहनी
हरियाली तीज का यह भव्य आयोजन न केवल शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्द और उत्साह का माध्यम बना, बल्कि इसने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के संरक्षण का भी सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में हुआ।



