गांव रीलखा में चल रहे पंचायत में पहुंचकर किसान एकता महासंघ ने समर्थन दिया।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

दनकौर-: सोमवार दिनांक 5 अक्टूबर को किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ रमेश कसाना ने नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अरबिन्द सैकेटरी ने बताया यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की पुसतेनी आबादियों पर प्राधिकरण की नज़र है पिछले काफी लंबे समय से किसानों ने अपनी जमीन पर रहने के लिए मकान आदि बना कर रह रहे हैं प्राधिकरण ने गांव रीलखा के किसानों की आबादी की जमीन को ace बिल्डर को एलाट कर दि जबकी किसानों ने जमीन का मुआवजा भी नहीं उठाया प्राधिकरण लगातार अपनी तानाशाही अपना रही है जिसका किसान एकता महासंघ विरोध करता है एवं किसानों को अपना भरपूर समर्थन करता है जब तक किसानो की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक किसान एकता महासंघ किसानों के साथ खड़ा रहेगा इस अवसर पर सैकड़ो लोग उपस्थित रहे




