नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
संवाददाता: जे.एस.सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर नोएडा दिनांक 04.07.2026 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी करने करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्त 1.रोहित कुमार पुत्र जीत सिंह 2.गौरव कुमार पुत्र कैलाश सिंह 3.रवेन्द्र पुत्र कल्लू को एच ब्लाक, थाना सेक्टर-63, नोएडा से गिरफ्तार किया गया हैl अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी किये हुए 28 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व चोरी की स्कूटी रजि0 नं0 DL14SZ4379 बरामद की गयी है।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण 1-रोहित कुमार 2-गौरव कुमार 3-रवेन्द्र तीनों मिलकर मोबाइल फोन टप्पेबाजी, स्नेचिंग व चोरी करते है। यह तीनो मोबाइल इकट्ठा करके कम कीमतों पर राह चलते लोगो को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते है। यह लोग मेट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़-भाड़ वाली जगहो पर टप्पेबाजी व चोरी करते है तथा रात में सुनसान होने पर मौका पाकर राह चलते लोग से मोबाइल फोन स्नेचिंग कर लेते है।
बरामदगी
1-टप्पेबाजी/स्नैचिंग/चोरी किये हुए 28 मोबाइल फोन
2-02 अवैध चाकू
3-01 चोरी की स्कूटी रजि0 नं0 DL14SZ4379 (संबंधित मु.अ.सं. 013671 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नार्थ डिस्टिक्ट, दिल्ली।)
अभियुक्तों का विवरण
1-रोहित कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी मोहल्ला गिरधारी नगर, गढ़ रोड़ हापुड़ थाना हापुड़ देहात मूल पता राजनगर कॉलोनी, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष। (शिक्षा- BA पास व पलम्बर का काम करता है)
2-गौरव कुमार पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम महापुर, थाना स्याना, जिला बुलंदशहर वर्तमान राजनगर कॉलोनी, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष (शिक्षा- 10वी पास व हेलमेट की कम्पनी में काम करता है)
3-रवेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी ग्राम कुरऊ, थाना सिविल लाइन्स, जनपद बदायुँ वर्तमान पता तिलकराम कॉलोनी, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद उम्र करीब 36 वर्ष (शिक्षा- 05 पास, ई-रिक्शा चलाता है)



