विजय महोत्सव 2026 की तैयारियाँ जोरों पर,11 से 21 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
संवाददाता: जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी साइट 4 सेंट्रल पार्क नियर वेनिस मॉल आयोजित विजय महोत्सव 2026 का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। महोत्सव में
11 तारिख को बच्चों की भक्ति देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ भगवान श्रीराम की जीवनलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। इस दौरान श्रीराम जन्म से लेकर रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक तक की विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 अक्टूबर को बच्चों की स्कूल प्रतियोगिता से होगी।
12 अक्टूबर से रामलीला मंचन का शुभारंभ श्री गणेश पूजन, शिव-शक्ति संवाद, रावण तपस्या,नारद मोह और भगवान विष्णु के प्रकट होने जैसी लीलाओं से होगा।
13 से 16 अक्टूबर तक श्रीराम जन्म,ताड़का वध, अहिल्या उद्धार,सीता स्वयंवर, श्रीराम विवाह,कैकेयी-मंथरा संवाद, वनवास और केवट संवाद सहित अनेक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
17 और 18 अक्टूबर को भरत मिलाप, सीता हरण, शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध,हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन की लीलाएँ दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
19 और 20 अक्टूबर को विभीषण आगमन,सेतु बंधन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध और रावण वध का भव्य मंचन होगा।
21 अक्टूबर को होगा विजय महोत्सव का समापन। इस दिन विभीषण का राजतिलक, भरत मिलाप,भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विजय महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना, बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और समाज में धर्म, सत्य तथा सदाचार का संदेश प्रसारित करना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
समस्त रामलीला कमेटी
ग्रेटर नोएडा




