ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस व SOG टीम ग्रेटर नोएडा द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए धोखाधडी कर ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद।

संवाददाता :जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा दिनांक 10.07.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस व SOG टीम ग्रेटर नोएडा द्वारा “आपरेशन साईबर वज्र” के तहत संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए धोखाधडी कर 14,90,000 रूपयों की ठगी करने वाले दो अभियुक्त 1.प्रीतम पुत्र कांची रावल 2.सन्नी ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर को अल्फा-2 थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 4 मोबाइल फोन बरामद हुए है।

अपराध करने का तरीका
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा NCRP/समन्वय पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न राज्यों के पीड़ित व्यक्तियों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के सम्बन्ध में जांच के दौरान बैंक खातों एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी रुप से विश्लेषण किया गया, जिसमें दिनांक 10.09.2025 को किसी अज्ञात द्वारा साउथ इंडिया बैंक के साथ 49,39,625 रुपयों का फ्रॉड किया गया था। उक्त धनराशि तीन बैंक अकाउंट में ली गयी थी जिसमें से 14,90,000 रुपये की धनराशि IDFC FIRST BANK के खाता में प्राप्त की गयी थी। जाँच में पाया गया कि उक्त खाता अभियुक्त प्रीतम के नाम पर रजिस्टर्ड होना पाया गया। जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा सह अभियुक्त सन्नी ठाकुर के साथ मिलकर संगठित होकर अपराध ठगी किया जाना पाया गया। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
अभियुक्त का विवरण
1.प्रीतम पुत्र कांची रावल निवासी घोडी बछेडा,थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2.सन्नी ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी साहिबाबाद,थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद।

 

Related Articles

Back to top button