ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति,हर बृहस्पतिवार को सोसाइटी वाइज ग्रेनो प्राधिकरण में हो रही बैठक।

संवाददाता : जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व सोसाइटियों में स्ट्रे डाॅग की समस्या को सुलझाने के लिए प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में सोसाइटी/ सेक्टरवार बैठक हो रही है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन या एस्टेट मैनेजर और डाॅग फीडर भी शामिल होते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठक में सभी पक्षों से चर्चा कर आपसी सहमति से डाॅग फीडिंग प्वाइंट तय करने जोर दिया जाता है। साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल से भी जागरूक किया जाता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों का तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है। महाप्रबंधक आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार की मौजूदगी में
शुक्रवार को बैठक में एडब्ल्यूएचओ व गोदरेज गोल्फ लिंक सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट बनाने पर सहमति बनी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के जरिए सभी सोसाइटी में डॉग फीडिंग पॉइंट निर्धारित करने और आपसी विवादों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button