राजनीति
पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा सियासी धमाका,खुद की पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरीं,मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का ऐलान।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

उत्तर प्रदेश पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा सियासी धमाका,खुद की पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतरीं।जन नीति भारत’ के नाम से नई राजनीतिक पार्टी,मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का ऐलान।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नई हलचल पैदा कर दी है।
प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल ने अब अपनी राजनीतिक पार्टी ‘जन नीति भारत’ बनाने का ऐलान किया है।
दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है।
मिर्जापुर और देवरिया में जिलाधिकारी रह चुकीं दिव्या मित्तल अब प्रशासनिक अनुभव के साथ सियासी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी।
कभी प्रशासन की कमान संभालने वाली दिव्या मित्तल अब जनता के वोट से विधानसभा पहुंचने की लड़ाई लड़ेंगी।




