ग्रेटर नोएडा के अल्फा ग्रैंड में प्रस्तावित होगा Country Inn Premier ब्रांड का 112 कमरों वाला होटल।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा, 22 अक्टूबर 2026: VDM Infra Projects LLP (Alpha Grand) और Country Inn Hotels & Resorts के बीच ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-II स्थित अल्फा ग्रैंड में Country Inn Premier ब्रांड के तहत प्रस्तावित 112 कमरों की होटल प्रॉपर्टी के लिए Letter of Intent (LOI) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
प्रस्तावित होटल प्लॉट नंबर SLC-3/3, अल्फा ग्रैंड, सेक्टर अल्फा-II, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित होगा। यह LOI क्षेत्र में ब्रांडेड हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस पहल से ग्रेटर नोएडा के बढ़ते व्यावसायिक और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित होटल कॉरपोरेट यात्रियों, व्यावसायिक बैठकों और अन्य आतिथ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे सकता है। परियोजना के आगे बढ़ने के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
LOI प्रक्रिया के दौरान (Alpha Grand) की ओर से CMD नितिन सिंह और संजीव कुमार सहित कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। होटल समूह की ओर से ZANA Boutique Luxury | Country Inn Hotels & Resorts के Head of Business Development, श्री शिव मारवाहा, श्री गौरव अग्रवाल ने प्रतिनिधित्व किया।
यह प्रस्तावित साझेदारी Country Inn Premier ब्रांड के तहत 112 कमरों की होटल प्रॉपर्टी के विकास और प्रबंधन की दिशा में दोनों पक्षों की मंशा को दर्शाती है। परियोजना की समय-सीमा और संचालन संबंधी अन्य विवरणों की पुष्टि होने पर साझा किए जाएंगे।
VDM Infra Projects LLP (Alpha Grand) के बारे में: VDM Infra Projects LLP ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-II में स्थित अल्फा ग्रैंड विकास परियोजना से जुड़ी कंपनी है।




