एक्सक्लूसिव खबरें

उत्तराखंड–अंकिता भंडारी मर्डर केस में एक्ट्रेस उर्मिला राठौर का होगा नार्को टेस्ट।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

उत्तराखंड – अंकिता भंडारी मर्डर केस में एक्ट्रेस उर्मिला राठौर का नार्को टेस्ट होगा।
उन्होंने CBI को इसकी मौखिक मंजूरी दे दी है। कल देहरादून की CBI कोर्ट में सुनवाई है,जहां वो लिखित सहमति देंगी।
दरअसल, BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने इस मर्डर केस में एक ऑडियो में कथित तौर पर “गट्टू” नाम लिया था।
उर्मिला ने दावा किया कि यह गट्टू दुष्यंत गौतम है,जिन्हें पिछले दिनों सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
CBI की जांच इसी ऑडियो के इर्द–गिर्द घूम रही है।
अंकिता एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर 2022 को उसकी हत्या कर दी गई थी।
BJP नेता के बेटे पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर, अंकित गुप्ता को उम्रकैद हुई थी।
उत्तराखंड के लोग ऐसा मानते हैं कि उस रात रिजॉर्ट में कोई VVIP व्यक्ति मौजूद था।
अंकिता से उसको स्पेशल ट्रीटमेंट देने के लिए कहा गया और मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई। उनकी मांग है कि VIP का नाम उजागर हो।

Related Articles

Back to top button