दिल्ली एनसीआर

दिल्ली – पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग को लेकर ऑटो कंपनियों का कन्फ्यूजन खत्म! सरकार ने EPR नियमों में किया बदलाव।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

दिल्ली – पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग को लेकर ऑटो कंपनियों का कन्फ्यूजन खत्म! सरकार ने EPR नियमों में किया बदलाव।
– पर्यावरण मंत्रालय ने End-of-Life Vehicles Rules, 2025 में संशोधन किया
– सबसे बड़ा बदलाव: अब नियम 4(6) के तहत EPR की विशेष जिम्मेदारी केवल उन वाहन निर्माता कंपनियों पर लागू होगी, जो अपना कारोबार स्थायी रूप से बंद कर देंगी
– कारोबार जारी रखने वाली कंपनियों पर यह प्रावधान लागू नहीं होगा
– यानी कंपनी के चालू रहने तक इस नियम के तहत भविष्य की EPR जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया लागू नहीं होगी
– कंपनी कारोबार बंद करती है तो पिछले 15 साल में बाजार में उतारे गए कमर्शियल वाहनों का ब्योरा देना होगा
– गैर-कमर्शियल वाहनों के मामले में पिछले 20 साल का रिकॉर्ड देना होगा
– यह जानकारी CPCB को देनी होगी, जिसके बाद बोर्ड कंपनी की EPR जिम्मेदारी तय कर सूचित करेगा
– EPR की गणना में सभी लागू प्रावधानों को ध्यान में रखा जाएगा
– ऑटो सेक्टर के स्टील स्क्रैप से जुड़े नियम 9(2) में भी बदलाव, कुछ शब्द हटाए गए

*क्या था और क्या बदला?
पहले नियम 4(6) में कारोबार जारी रखने वाली और कारोबार बंद करने वाली कंपनियों के बीच यह स्पष्ट अपवाद नहीं था। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि यह प्रावधान केवल स्थायी रूप से कारोबार बंद करने वाली कंपनियों पर लागू होगा। इससे नियमों को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है और कंपनियों का कन्फ्यूजन खत्म करने की कोशिश की गई है

Related Articles

Back to top button