करप्शन फ्री इंडिया संगठन की पुरानी जिला इकाइयां भंग, जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कासना स्थित जिला कार्यालय पर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिला, तहसील एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान पुरानी जिला कार्यकारिणी की सभी इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि संगठन में सक्रिय एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों का विस्तार करना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनता की समस्याओं को लेकर संगठन जल्द ही जनांदोलन शुरू करेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस मौके पर प्रेम प्रधान, कुलबीर भाटी, राकेश नागर, गौरव भाटी, यतेंद्र नागर, हरीश भाटी, रिंकू बैसला, कृष्ण नागर, लख्मी पंडित, ब्रह्न प्रधान, कमल नागर, रवि भाटी, पवन यादव, तेजवीर चौहान, रविंद्र नागर, आकाश, साहिल, पिंटू मास्टर, संदीप नागर,कर्मवीर एवं टीटू भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




