ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाए हैं। इनमें से दो यूनिपोल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा पेट्रोल पंप के पास लगे थे और एक यूनिपोल शाहबेरी में लगा था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान ने बताया कि एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाते हुए जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।