NCR Live News

Latest News updates

साहिबाबाद: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग में 13 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई।सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची ।

आग में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग में 13 लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। आग बुझाने का काम चल रहा है. कई एम्बुलेंस भी मौके पर है।काफी हद तक आग पर काबू भी पा लिया गया है।
फैक्ट्री में हुई आगजनी में 13 लोग झुलस गए हैं और इन लोगों को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।अब तक किसी के मरने की खबर नहीं है।

About Author