ग्रेटर नोएडा

बिसरख पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश,2 चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

संवाददाता: जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर दिनांक 18.07.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्त 1. कुशलवीर पुत्र हरवीर 2. सनी पुत्र महावीर को 10th एवेन्यू, गौर सिटी-2 की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 08 मोटरसाइकिल तथा अभियुक्त कुशलवीर से 1 अवैध चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा नोएडा एवं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं, जिनके संबंध में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1-* कुशलवीर पुत्र हरवीर निवासी छर्रा धनसारी, थाना छर्रा, अलीगढ़ वर्तमान पता खजूर वाली गली, सेन विहार, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, उम्र लगभग 25 वर्ष।
*2-* सनी पुत्र महावीर निवासी ग्राम व थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगबग 19 वर्ष।

Related Articles

Back to top button