शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या,गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी,UP पुलिस को खुली चुनौती।
संवाददाता :जे एस सिसोदिया

शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या,गोगी गैंग ने ली जिम्मेदारी,UP पुलिस को खुली चुनौती। और मर्डर करेंगे। शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।
हरियाणा की गोगी गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
गैंग से जुड़े बताए जा रहे भोलू सहापुरिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से किए गए पोस्ट में दावा किया गया
अंकित उनके दुश्मनों के संपर्क में था और उसने गोगी से जुड़ी एक घटना पर गाना बनाया था।
पोस्ट में बेहद गंभीर धमकी भी दी गई है “ये अभी शुरुआत है, सबका नंबर आएगा।” इस तरह गैंग ने सीधे तौर पर आगे और वारदातों की चेतावनी दी है।अंकित की सदर कोतवाली क्षेत्र के नालापटरी आर्यपुरी में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना के बाद परिजनों ने विरोध में जाम लगाया था, जिसे पुलिस के आश्वासन के बाद खोल दिया गया।




