सेंट्रल नोएडा,,बिसरख पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चैन स्नैच बिक्री के 2900 रुपये नगद,1 चाकू व एक मोटरसाइकिल बरामद।
संवाददाता : जे एस सिसोदिया

सेंट्रल नोएडा दिनांक 05.08.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से स्नैचिंग करने वाला एक अभियुक्त सलीम पुत्र खलील को एन.एक्स वन से हवेलिया वेनलोवा सोसाइटी की ओर जाने वाले रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से स्नैच की गई चैनो की बिक्री से प्राप्त हुए रुपयों में से शेष बचे हुए 2900 रुपये नगद, 01 अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुयी है।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर चैन/मोबाइल स्नैचिंग की घटना का अंजाम दिया जाता है। अभियुक्त द्वारा थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से राहगीरो के गले से झप्पटा मारकर चैने छीनी गयी जिसमें पीड़ित की तहरीर के आधार मु0अ0सं0 479/26 धारा 303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 490/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 531/2026 धारा-303(2) बीएनएस थाना बिसरख पर ऑनलाइन पंजीकृत है।
अभियुक्त का विवरण सलीम पुत्र खलील निवासी ग्राम कुम्हैडा, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष।



