दादरी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के 2 ई-रिक्शा,1 ई-रिक्शा चैसिस व अवैध शस्त्र बरामद।
संवाददाता: जे.एस.सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर दादरी दिनांक 06.07.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1.नीटू पुत्र किशन सिंह 2. सोनू भारती पुत्र भावीचंद्र भारती को जारचा अंडरपास से बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से मु0अ0सं0 242/2026 व 272/2026 से संबंधित 02 ई-रिक्शा, 01 ई-रिक्शा का चैसिस व 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनके कब्जे से बरामद तीनों ई-रिक्शे उन्होंने मिलकर चोरी किए थे। इनमें से दो ई-रिक्शे नवीन मंडी, दादरी के पास से चोरी किए थे, जबकि एक ई-रिक्शा गाजियाबाद से चोरी किया था। गाजियाबाद से चोरी किए गए ई-रिक्शे के पहिए, बैटरी एवं अन्य पुर्जे राहगीरों को बेच दिए थे तथा उससे प्राप्त धनराशि अपने खर्चों में व्यय कर दी थी। इसके बाद ई-रिक्शे के चेसिस को झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
*1-* नीटू पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम भूरा कंडेला, थाना कैरना, मुजफ्फरनगर वर्तमान पता बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद, उम्र लगभग 34 वर्ष।
*2-* सोनू भारती पुत्र भावीचंद्र भारती निवासी ग्राम गेसूपुर, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर वर्तमान पता बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद, उम्र लगभग 38 वर्ष।




