दिल्ली एनसीआर

एच.एल.इंटरनेशनल स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एच.एल. इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा मनोज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
मनोज चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के संस्थापक आदरणीय चौधरी लेखराज सिंह जी (मैनेजर साहब) एवं समस्त विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Back to top button