दिल्ली एनसीआर

किसान नेता स्व.महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हवन एवं भंडारे का किया आयोजन।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतम बुद्ध नगर,दिनांक: 6 अक्टूबर 2026 – भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष मनोज मावी के कार्यालय पर आज स्व. महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हवन में सामूहिक रूप से आहुतियाँ डाली गईं और देश में किसानों की समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की गई।

हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज मावी ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत जी का पूरा जीवन किसानों के हित और अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर हवन और भंडारा करना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। व नए सदस्य के तौर पर सुमित शर्मा को जिले का मीडिया प्रभार नियुक्त किया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button