ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस,एसओजी ग्रेटर नोएडा एवं थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा चाँदी व्यापारी से लूट की घटना का किया खुलासा,5 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से लूटा गया सम्पूर्ण माल, कार एवं अवैध शस्त्र बरामद।
संवाददाता : जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा दिनांक 02.08.2026 को थाना बीटा-2 पर सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चाँदी व्यापारी से लूट की घटना को कारित किया गया है। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल 0श5 पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।
कार्यवाही का विवरण
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्यों,सर्विलांस एवं लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के क्रम में एसओजी टीम ग्रेटर नोएडा, थाना बीटा-2 पुलिस एवं थाना इकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04/05.08.2026 को थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत एटीएस गोलचक्कर के पास से चाँदी व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों 1-अंकुर पुत्र जयवीर चौधरी 2-अमित पुत्र जयवीर चौधरी 3-सोहित बंसल पुत्र बृजपाल बंसल 4-हिमांशु पुत्र स्व. बृजेश 5-कमलकांत पुत्र बजरंगलाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया सम्पूर्ण माल (पीली धातु के 05 हार, 02 मंगलसूत्र, 29 पैंडल, 56 अंगूठियां महिला , 34 अंगूठियां पुरुष, 18 लॉकेट, 42 जोड़ी झुमकी- कुल वजन लगभग 635 ग्राम व लगभग 12.138 किलोग्राम सफेद धातु), घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की बलेनो कार एवं 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है।
अपराध करने का तरीका
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से व्यापारियों की रैकी कर लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। घटना से लगभग 08 दिन पूर्व अभियुक्त कमलकांत द्वारा चाँदनी चौक, दिल्ली स्थित चाँदी के थोक व्यापारियों की दुकानों के आस-पास रहकर लगातार आने-जाने वाले व्यापारियों की रैकी की गई थी। घटना से दो दिन पूर्व उसने अपने अन्य साथियों को एक इटियोस कार के संबंध में जानकारी दी कि उक्त कार से एक पार्टी रात्रि में आभूषण लेकर आगरा के लिए रवाना होगी।
योजना के अनुसार सभी अभियुक्त दो कारों (बलेनो कार एवं स्विफ्ट कार) से निकले। बलेनो कार से इटियोस कार का पीछा किया गया, जबकि स्विफ्ट कार में सवार दो अभियुक्त जेवर होते हुए पूर्व निर्धारित स्थान ग्राम जुनैदपुर के जंगल में पहुँचकर अन्य साथियों का इंतजार करने लगे। जीरो प्वाइंट से लगभग 02 किलोमीटर आगे इटियोस कार रुकने पर अभियुक्तों ने दुर्घटना का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया तथा तमंचे के बल पर चालक एवं साथियों को भयभीत कर वाहन में रखा आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। इसके उपरांत सभी अभियुक्त पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार ग्राम जुनैदपुर के जंगल में एकत्र हुए तथा लूटे गए माल को लेकर फरार हो गए।
अभियुक्तों का विवरण
1-अंकुर पुत्र जयवीर चौधरी निवासी ग्राम डगरपुर, थाना रटौल, जनपद बागपत वर्तमान पता रोहिणी सेक्टर-113, थाना के.एन. काटजू, दिल्ली।
2-अमित पुत्र जयवीर चौधरी निवासी ग्राम डगरपुर, थाना रटौल, जनपद बागपत वर्तमान पता रोहिणी सेक्टर-113, थाना के.एन. काटजू, दिल्ली।
3-सोहित बंसल पुत्र बृजपाल बंसल निवासी ग्राम डगरपुर, थाना रटौल, जनपद बागपत वर्तमान पता रोहिणी सेक्टर-113, थाना के.एन. काटजू, दिल्ली।
4-हिमांशु पुत्र स्व. बृजेश निवासी ग्राम जुनैदपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता रोहिणी, सेक्टर-113, थाना के.एन. काटजू, दिल्ली।
5-कमलकांत पुत्र बजरंगलाल निवासी प्रेम विहार, नगली डेयरी, थाना नजफगढ़, दिल्ली।



