ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने बंद पडे मकानों की रैकी कर आभूषण आदि चोरी करने वाला व अवैध गाँजे की बिक्री करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के आभूषण व फर्जी नम्बर प्लेट लगी 1 मोटर साइकिल,1 किलो गाँजा बरामद।

संवाददाता : जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दिनांक 28.07.2026 को बंद पडे मकानों में आभूषण चोरी करने वाले व अवैध गाँजे की बिक्री करने वाला अभियुक्त साहिल पुत्र रज्जाक को सिटी पार्क नवादा के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।

अपराध करने का तरीका
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं जो कि बरामद मोटर साइकिल से घूम-फिरकर रेकी करके बंद पडे मकानों से सोने-चाँदी के आभूषण चोरी करने की घटना को अंजाम देता है व उक्त मोटर साइकिल से सोसायटी व कालोनियों में घूम-फिरकर अवैध गाँजा बेचता है व पकडे जाने के डर से मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट बदल बदलकर चलता है व बंद पडे मकानों के ताले खोलने के लिए प्लास व ढेर सारी चाबियाँ रखता है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 06.06.2026 को बी ब्लाक अल्फा 1 से एवं दिनांक 11/07/2026 को सिल्वर ऑक्स सोसायटी से बन्द पड़े मकानों से सोने,चाँदी के आभूषणों की चोरी की थी । घटना के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर मु.अ.सं.-258/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
साहिल पुत्र रज्जाक निवासी मस्जिद के पीछे बाली गली मुस्ताक नगर थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़।

Related Articles

Back to top button