दिल्ली – टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI का बड़ा एक्शन! 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे इंटरकनेक्शन के नियम।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

एनसीआर लाइव : दिल्ली – टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI का बड़ा एक्शन! 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे इंटरकनेक्शन के नियम।
दो
• बाजार में 30% या ज्यादा हिस्सेदारी वाली टेलीकॉम कंपनी को माना जाएगा Significant Market Power (SMP) वाली कंपनी
• SMP तय करने के लिए 4 पैमाने होंगे – रेवेन्यू, ग्राहक संख्या, कॉल हैंडलिंग क्षमता और ट्रैफिक वॉल्यूम
• SMP घोषित कंपनी को 30 दिन में RIO मंजूरी के लिए TRAI को देना होगा
• मंजूरी के 15 दिन में वेबसाइट पर RIO प्रकाशित करना अनिवार्य
• इंटरकनेक्शन समझौते प्रकाशित शर्तों के आधार पर होंगे, आपसी सहमति से बदलाव की छूट
• पुराने SDCA/LDCA रूटिंग सिस्टम की जगह LSA आधारित व्यवस्था को बढ़ावा
• नियमों के उल्लंघन और देरी पर टेलीकॉम कंपनियों को वित्तीय जुर्माना
• जुर्माने से पहले कंपनी को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा
– @TRAI का दावा– नए नियमों से नेटवर्क कनेक्टिविटी में पारदर्शिता बढ़ेगी और नई कंपनियों के लिए दूसरी कंपनियों के नेटवर्क से जुड़ना आसान होगा




