नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा,3 शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल,फर्जी नं. प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद।
संवाददाता: जे.एस.सिसोदिया

नोएडा दिनांक 05.07.2026 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से कार्रवाई करते हुए दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्त 1.फरदीन उर्फ सोहेल पुत्र तसलीम 2. फैजान उर्फ कल्लू पुत्र तसलीम 3. फिरोज पुत्र तसलीम को निम्मी बिहार पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से 1 फर्जी नंबर प्लेट, 01-01 अवैध चाकू व चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। जिनमें से 02 मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना फेस-2 पर तथा 03 मोटरसाइकिलों के संबंध में ई पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट दिल्ली में अभियोग पंजीकृत है। अन्य बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे गाजियाबाद, नोएडा एवं दिल्ली (एनसीआर) क्षेत्र में घरों के बाहर, साप्ताहिक बाजारों तथा दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे। चोरी की घटना के दौरान पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास अवैध चाकू रखते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेचकर उससे प्राप्त धनराशि से अपने शौक एवं मौज-मस्ती पर खर्च करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
*1-* फरदीन उर्फ सोहेल पुत्र तसलीम निवासी केला भट्टा मस्जिद के पास बैंक वाली गली, थाना कोतवाली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र लगभग 21 वर्ष, शिक्षा– अशिक्षित।
*2-* फैजान उर्फ कल्लू पुत्र तसलीम निवासी केला भट्टा मस्जिद के पास बैंक वाली गली, थाना कोतवाली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र लगभग 23 वर्ष, शिक्षा– अशिक्षित।
*3-*. फिरोज पुत्र तसलीम निवासी केला भट्टा मस्जिद के पास बैंक वाली गली, थाना कोतवाली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र लगभग 27 वर्ष, शिक्षा– अशिक्षित।




