ग्रेटर नोएडा

सूरजपुर पुलिस ने फर्जी वकालत कर लोगो से धन अर्जित करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से फर्जी वकील की नौटरी प्रपत्र, मोहर व कूटरचित फर्जी प्रपत्र आदि बरामद।

संवाददाता : जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर दिनांक 03.08.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से फर्जी वकालत कर लोगो से धन अर्जित करने वाला 01 अभियुक्त वीर सिंह सिसौदिया पुत्र ओमवीर सिंह को कोर्ट के गेट नम्बर-2 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र व वकील की नौटरी मोहर आदि बरामद हुए है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा स्वयं को सूरजपुर कोर्ट में अधिवक्ता के रुप में प्रदर्शित किया गया तथा आमजन से साथ जमानत दिलाने व कोर्ट में मुकदमें लड़ने के नाम पर फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्र तैयार कर फर्जी अधिवक्ता की मोहर लगाकर प्रपत्रो की नौटरी करते हुए अवैध रुप से धन अर्जित किया गया।
अभियुक्त का विवरण
वीर सिंह सिसौदिया पुत्र ओमवीर सिंह निवासी ग्राम ऊँचा अमीपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 40 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button