ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा,3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 18 मोटरसाइकिलें बरामद।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर दिनांक 11.09.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर अभियुक्त 1.कलुआ पुत्र इलियास 2.नितिन पण्डित पुत्र प्रेमचन्द 3. अनमोल भारती पुत्र विजेन्द्र कुमार को ग्राम कोट के सर्विस रोड पर स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया हैl अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 18 मोटरसाइकिल व अभियुक्त कलुआ के कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद किया गया है।


पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में रैकी करके मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों जैसे जंगल या किसी सुनसान स्थान पर छिपा देते थे तथा इसके बाद चोरी की गई मोटरसाइकिलों सस्ते दामों पर राह चलते व्यक्तियों को बेच देते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने से जो धनराशि प्राप्त होती थी उसे अभियुक्तगण आपस में बाँटकर व्यक्तिगत एवं शौक-मौज में खर्च कर देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- कलुआ पुत्र इलियास निवासी नई आवादी कस्बा व थाना दादरी,गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
2- नितिन पण्डित पुत्र प्रेमचन्द निवासी न्यादरगंज कस्बा व थाना दादरी,गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 18 वर्ष।
3- अनमोल भारती पुत्र विजेन्द्र कुमार निवासी डूडा कॉलोनी, चिटहैरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 18 वर्ष।

Related Articles

Back to top button