ग्रेटर नोएडा

सविंदर भाटी को भाजपा ओबीसी मोर्चा,उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

बिलासपुर,गौतमबुद्ध नगर दिनांक: 16 अक्टूबर, 2026
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सविंदर भाटी को नियुक्त किए जाने पर सर्वत्र हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर नगर पंचायत बिलासपुर के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय मंत्री संजय भैया, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कसाना, कोषाध्यक्ष रवि टाइगर,प्रदेश मंत्री प्रदीप सरपंच तथा प्रदेश मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी बबलू गुर्जर ने उनके आवास पर पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सविंदर भाटी ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, *”मैं सदैव समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं संकल्पित रहूंगा। सर्व समाज का विकास तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा संकल्प है।”*

अभिनंदन समारोह में चेयरमैन संजय भैया ने कहा कि, सविंदर भाटी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से केवल गुर्जर समाज में ही नहीं, बल्कि सर्व समाज में खुशी की लहर है। सविंदर भाटी जी एक मिलनसार,समर्पित, सामाजिक एवं कुशल नेतृत्व क्षमता वाले कार्यकर्ता और भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गुर्जर समाज ही नहीं, संपूर्ण समाज उत्तर प्रदेश एवं केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”देवेंद्र कसाना, रवि टाइगर ,प्रदीप सरपंच एवं बबलू गुर्जर ने संयुक्त रूप से कहा कि, “सविंदर भाटी जी का प्रभाव केवल उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्रदेशों में भी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने समाज के एक अनमोल कोहिनूर को चुनकर सराहनीय कार्य किया है। हम शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”

इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button